Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Greater Noida Authority: ग्राम इटेड़ा में मूलभूत विकास को मिली रफ्तार! GNIDA बना रही 160 मीटर लंबी आंतरिक सड़क

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GNIDA) क्षेत्र के ग्रामीण विकास को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम इटेड़ा में लगभग 160 मीटर लंबी आंतरिक सड़क का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GNIDA) क्षेत्र के ग्रामीण विकास को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम इटेड़ा में लगभग 160 मीटर लंबी आंतरिक सड़क का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस सड़क परियोजना का सीधा लाभ ग्राम की लगभग 6% किसान आबादी को होगा, जो रोज़ाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना कर रही थी। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर करेगी।


Greater Noida Authority: सड़क निर्माण से लोगो को मिली राहत 

ग्राम इटेड़ा की इस नई सड़क परियोजना को क्षेत्रीय विकास का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह आंतरिक सड़क न केवल लोगों की दैनिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाएगी, बल्कि स्कूल, अस्पताल, बाजार आदि तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा। किसान वर्ग के लिए यह परियोजना विशेष रूप से लाभकारी होगी, क्योंकि इससे उनकी फसलों और उत्पादों की बाजारों तक सुगम आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही, निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।


प्राधिकरण द्वारा किए गए इस कार्य की लोगों ने की सराहना 

इस प्रकार के बुनियादी ढांचे के विकास से न केवल ग्रामवासियों की जीवनशैली में सुधार होता है, बल्कि क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। Greater Noida Authority द्वारा उठाया गया यह कदम क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। यह विकास कार्य आने वाले समय में अन्य गांवों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगा और ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी सुविधाओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।