Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

UP School: बिना दूरी और दिक्कत देखे कर दिया स्कूलों का विलय, बच्चों और अभिभावकों में आक्रोश

UP School: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों के विलय को लेकर भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। शासन के आदेश के बाद जिलों में शिक्षा अधिकारियों ने बिना समुचित होमवर्क के स्कूलों का मर्जर कर दिया। रायबरेली, देवरिया, कुशीनगर, कानपुर देहात समेत कई जिलों में स्कूलों को ऐसे स्थानों पर विलय किया गया है
top-news

UP School: उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों के विलय को लेकर भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। शासन के आदेश के बाद जिलों में शिक्षा अधिकारियों ने बिना समुचित होमवर्क के स्कूलों का मर्जर कर दिया। रायबरेली, देवरिया, कुशीनगर, कानपुर देहात समेत कई जिलों में स्कूलों को ऐसे स्थानों पर विलय किया गया है, जहां बच्चों को तीन से छह किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। कई मामलों में रास्ते में हाईवे, कीचड़ या रेलवे लाइन पड़ रही है। इससे बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं, और अभिभावक विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं।


UP School: देवरिया जिले में 30 स्कूलों के विलय का आदेश वापस 

देवरिया जिले में तो बीएसए ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 30 स्कूलों के विलय का आदेश वापस ले लिया। वहीं कई जिलों में अब भी मनमानी जारी है। कुशीनगर में 178 स्कूलों के मर्जर के बाद आधे बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंचे। इसके चलते अधिकारियों को अब शिक्षकों की ड्यूटी बच्चों को घर से लाने में लगानी पड़ रही है। लखनऊ, बलरामपुर और रायबरेली जैसे जिलों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सीडीओ ने आदेश जारी किए हैं। कई प्रधान और प्रधानाध्यापक भी विलय के खिलाफ UP School बीएसए को पत्र लिख रहे हैं।


सोशल मीडिया पर विरोध हुआ तेज़

स्कूल मर्जर को लेकर सोशल मीडिया पर भी विरोध तेज हो गया है। कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें बच्चे पुराने स्कूल खोलने की मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री से निर्णय पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, महानिदेशक कंचन वर्मा का कहना है कि स्कूलों की पेयरिंग सबकी सहमति से की गई है और अधिकतर मर्जर एक किलोमीटर के दायरे में हैं। बावजूद इसके, UP School विलय का ग्राउंड पर वास्तविकता कुछ और ही बयां कर रही है।