Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज-विंध्यांचल मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, जाने क्या है खास

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज सर्किट हाउस में एक उच्चस्तरीय बैठक के माध्यम से प्रयागराज और विंध्यांचल मंडल के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से संवाद किया। यह संवाद मंडलवार जनप्रतिनिधि संवाद श्रृंखला के तहत आयोजित किया गया था
top-news

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज सर्किट हाउस में एक उच्चस्तरीय बैठक के माध्यम से प्रयागराज और विंध्यांचल मंडल के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से संवाद किया। यह संवाद मंडलवार जनप्रतिनिधि संवाद श्रृंखला के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों की जमीनी समझ और अनुभवों के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकताओं को समझना और क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।


CM Yogi: जाने बैठक में सीएम योगी ने क्या कुछ कहा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज और विंध्यांचल उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान के केंद्र हैं, जिनका समेकित विकास प्रदेश को नई गति देगा। बैठक में पीडब्लूडी, धर्मार्थ कार्य और नगर विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि वे जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करें। ब्लॉक मुख्यालयों से कनेक्टिविटी, फ्लाईओवर, अंडरपास, धार्मिक स्थलों तक मार्ग, लॉजिस्टिक हब आदि प्रस्तावों को प्राथमिकता दी गई है। CM Yogi ने यह भी कहा कि परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार करने से पहले जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन अनिवार्य रूप से लिया जाए।


योगी आदित्यनाथ का कड़ा संदेश, समझौता बर्दाश्त नहीं

योगी आदित्यनाथ ने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्रों के प्रस्तावित कार्यों की सतत निगरानी करें और स्थानीय जनभावनाओं के अनुरूप योजनाओं को मूर्त रूप दें। CM Yogi संग इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्य मंत्री संजीव गोंड, महापौर उमेश केसरवानी सहित वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।