Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Shashi Prakash Goyal: उत्तर प्रदेश को मिला नया मुख्य सचिव, शशि प्रकाश गोयल की नियुक्ति से प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी गति

Shashi Prakash Goyal: उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ और अनुभवी आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 1989 बैच के इस अधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अत्यंत करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है।
top-news

Shashi Prakash Goyal: उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ और अनुभवी आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 1989 बैच के इस अधिकारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अत्यंत करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है। नियुक्ति से पहले गोयल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे और मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख समन्वयक की भूमिका निभा रहे थे। प्रशासनिक सेवा में उनकी छवि एक गंभीर, नीतिपरक और कुशल प्रशासक के रूप में बनी हुई है।


Shashi Prakash Goyal: प्रशासनिक सुधारों, नीतिगत निर्णयों और सुशासन की दिशा में होंगे बदवाल 

शशि प्रकाश गोयल ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक सुधारों, नीतिगत निर्णयों और सुशासन की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। तेज निर्णय लेने की क्षमता और लो-प्रोफाइल रहते हुए प्रभावशाली कार्य निष्पादन उनकी पहचान रही है। उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री कार्यालय ने अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफलता प्राप्त की। इस नई जिम्मेदारी के साथ Shashi Prakash Goyal अब पूरे प्रदेश की नौकरशाही के प्रमुख बन गए हैं और उनसे शासन की प्राथमिकताओं को और अधिक सशक्त ढंग से लागू किए जाने की अपेक्षा है।


शशि प्रकाश गोयल के नियूक्ति से होंगे ये सुधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी कार्यशैली, अनुभव और समझदारी को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। सरकार को विश्वास है कि गोयल की नियुक्ति से प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को नई दिशा मिलेगी। Shashi Prakash Goyal के आने से विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी महीनों में उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक ढांचे में और भी मजबूती आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *