Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना
● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय
● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत
● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई
● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं
● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी
● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव
● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला
मेरठ टोल पर जवान के साथ दुर्व्यवहार पर भड़की भारतीय किसान यूनियन, की कड़ी निंदा
मेरठ टोल पर जो दुखद, अमानवीय एवं शर्मसार करने वाली घटना हुई है। उससे पूरे देश में ऐसे टोलों के खिलाफ रोष है।
- sakshi choudhary
- 19 Aug, 2025
Greater noida, मेरठ टोल पर एक जवान के साथ हुई दुखद, अमानवीय एवं शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन मंच ने कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि देशभर के टोल प्लाज़ाओं पर आए दिन ऐसी घटनाएँ हो रही हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि जवानों और किसानों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील भाटी ने कहा कि जवानों और किसानों को टोल से निकलने के लिए पहचान पत्र के आधार पर छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर देश के जवान और किसान परेशान रहेंगे, तो देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि टोल प्लाज़ाओं पर गुंडों के रूप में बाउंसरों की तैनाती बंद होनी चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष (अधिवक्ता संघ) एडवोकेट दिनेश भाटी ने आरोप लगाया कि टोल प्लाज़ाओं पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली हो रही है। बड़े-बड़े ट्रांसपोर्टरों से प्रतिमाह पैसों की उगाही की जाती है। उनका कहना था कि एनसीआर के लगभग सभी टोल प्लाज़ाओं पर यही हाल है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
मेरठ मंडल अध्यक्ष अमित प्रधान और ज़िलाध्यक्ष अन्नू सरपंच ने बताया कि दादरी क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाज़ा पर भी महिलाओं और बेटियों के साथ मारपीट एवं अभद्रता की घटनाएँ हुई हैं, यहां तक कि उन पर झूठे मुक़दमे भी दर्ज किए गए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण भड़ाना ने कहा कि लुहारली टोल प्लाज़ा पर आज तक एंबुलेंस के लिए भी कोई निश्चित लेन नहीं बनाई गई, जिससे मरीजों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर विक्रान्त भाटी, आस मौलाना, मोहसिन सैफी, अजब सिंह भाटी, डॉ. यामीन सैफी, दानिश खान, रोहतास नागर, विजेंदर भाटी, आदिल सैफी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *