Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

UP International Trade Show 2025: योगी सरकार दिखाएगी प्रदेश की आर्थिक और औद्योगिक ताकत, जाने पूरी खबर

UP International Trade Show 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show 2025 - UPITS 2025) को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। इस बार मेगा इवेंट का फोकस सिर्फ पिछली उपलब्धियों को दिखाने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि नई policies और schemes भी लॉन्च की जाएंगी
top-news

UP International Trade Show 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (Uttar Pradesh International Trade Show 2025 - UPITS 2025) को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है। इस बार मेगा इवेंट का फोकस सिर्फ पिछली उपलब्धियों को दिखाने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि नई policies और schemes भी लॉन्च की जाएंगी, जिससे उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब (Global Manufacturing Hub) के रूप में स्थापित किया जा सके।


UP International Trade Show 2025: जाने ट्रेड शो में क्या है खास 

इस Trade Show में योगी सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे One District One Product (ODOP), UP Defence Industrial Corridor, Expressway Network, Digital Investment Portal और Global Investors Summit की उपलब्धियां प्रमुख आकर्षण होंगी। साथ ही MSME Vendor Development Program, Export Promotion Schemes, Women Entrepreneurship Support और Startups Subsidy जैसी नई योजनाओं की घोषणा की उम्मीद है। इनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए भी कई नई नीतियां पेश की जा सकती हैं।


भारतीय दूतावासों के जरिए प्रोग्राम को किया प्रमोट 

प्रदेश सरकार ने विदेशी निवेशकों तक संदेश पहुंचाने के लिए भारतीय दूतावासों और अंतरराष्ट्रीय मिशनों के जरिए Hosted Buyer Program को प्रमोट किया है। मेट्रो, एयरपोर्ट, बस स्टैंड और टीवी चैनलों पर व्यापक कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए UP Heritage & Culture Showcasing होगी, जिसमें लोककला और परंपराओं की झलक दिखाई जाएगी। इस इवेंट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, गिरिराज सिंह, जितन राम मांझी और शिवराज सिंह चौहान जैसे नेताओं की मौजूदगी भी रहेगी।


आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सरकार ने ट्रैफिक मैनेजमेंट, पुलिस सुरक्षा, किफायती भोजन, परिवहन और आवास की विशेष व्यवस्था की है। आयोजन समितियों को ब्रांडिंग, प्रोटोकॉल और विजिटर्स मोबिलाइजेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपीआईटीएस 2025 (UPITS 2025) के जरिए योगी सरकार का मकसद निवेशकों को आकर्षित करना, प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को प्रदर्शित करना और "Invest in UP" का मजबूत संदेश वैश्विक स्तर पर देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *