Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

UP Panchayat Election 2025: रालोद का अकेले उतरने का ऐलान, BJP में मची हलचल, जयंत चौधरी पर टिकी नजरें

UP Panchayat Election 2025: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने ऐलान किया है कि वह इस बार चुनाव अपने दम पर लड़ेगा। इस घोषणा से भाजपा (BJP) में खलबली मच गई है, क्योंकि रालोद अब तक सहयोगी दल की भूमिका में नजर आ रहा था। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) का यह रुख भाजपा की रणनीति को सीधा प्रभावित कर रहा है. भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जिला और क्षेत्रीय स्तर पर संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त कर दिए हैं।
top-news

UP Panchayat Election 2025: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने ऐलान किया है कि वह इस बार चुनाव अपने दम पर लड़ेगा। इस घोषणा से भाजपा (BJP) में खलबली मच गई है, क्योंकि रालोद अब तक सहयोगी दल की भूमिका में नजर आ रहा था। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) का यह रुख भाजपा की रणनीति को सीधा प्रभावित कर रहा है. भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जिला और क्षेत्रीय स्तर पर संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। साथ ही वोटर लिस्ट (Voter List Update) को दुरुस्त करने का काम भी तेज कर दिया गया है।


भाजपा का लक्ष्य इस बार भी अधिक से अधिक जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों पर कब्जा जमाना है। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व अब रालोद को मनाने की कोशिश में जुट गया है। रालोद पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने साफ कहा कि पार्टी अपने दम पर मैदान में उतरेगी। उनके मुताबिक पंचायत चुनाव संगठन को मजबूत करने का सबसे बड़ा आधार हैं। यदि स्थानीय स्तर पर पकड़ मजबूत होगी तो विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2027) में भी जीत आसान होगी। यही कारण है कि रालोद कार्यकर्ताओं में जोश दिख रहा है और वे अपने दम पर जीत का भरोसा जता रहे हैं।


वहीं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया का कहना है कि गठबंधन को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। शीर्ष नेतृत्व जयंत चौधरी से बातचीत करेगा और उसके बाद ही स्थिति साफ होगी। कुल मिलाकर, रालोद का यह कदम भाजपा के लिए असमंजस की स्थिति पैदा कर रहा है और आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच होने वाली बातचीत ही चुनावी समीकरण तय करेगी।