Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Uttar Pradesh: दिशा पाटनी केस पर सीएम योगी का बड़ा बयान! अपराधियों का होगा बुरा हश्र, यूपी में नहीं बचेगी जगह

Uttar Pradesh: बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani के बरेली स्थित पुश्तैनी घर पर हुई फायरिंग मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम ने साफ कहा कि Uttar Pradesh Government की Zero Tolerance Policy किसी भी अपराधी को बख्शेगी नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का "बुरा हश्र" निश्चित है।
top-news

Uttar Pradesh: बॉलीवुड एक्ट्रेस Disha Patani के बरेली स्थित पुश्तैनी घर पर हुई फायरिंग मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम ने साफ कहा कि Uttar Pradesh Government की Zero Tolerance Policy किसी भी अपराधी को बख्शेगी नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का "बुरा हश्र" निश्चित है।


सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों की कोई जगह नहीं है। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि एक अपराधी ने पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद खुद स्वीकार किया कि "बाबा के यूपी में कभी नहीं आएंगे सर।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जनता सीएम योगी की सख्ती की सराहना कर रही है।


फायरिंग मामले में Bareilly Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद आरोपी रामनिवास और उसके साथी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। Uttar Pradesh पुलिस ने उनके पास से .32 बोर की पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और चार खोखे बरामद किए हैं। पूछताछ में रामनिवास ने दिशा पाटनी के घर पर गोली चलाने की बात कबूल की है। SSP अनुराग आर्या ने बताया कि दोनों आरोपियों पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि UP Police और सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितनी सजग है। सीएम योगी का यह बयान अपराधियों के लिए चेतावनी और प्रदेश की जनता के लिए आश्वासन है कि "बाबा का यूपी" अपराध मुक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रहा है।