Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Bareilly Violence: मौलाना तौकीर रजा के करीबी डॉ. नफीस समेत 31 गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Bareilly Violence: बरेली में हाल ही में हुए मामले ने शहर की शांति व्यवस्था को हिला दिया है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा के करीबी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) नेता डॉ. नफीस को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। नगर निगम ने उनकी नावल्टी स्थित मार्केट को सील कर दिया, जिसमें करीब 74 दुकानें शामिल थीं। इसी मार्केट में आईएमसी का दफ्तर भी संचालित किया जा रहा था। प्रशासन का आरोप है कि यह पूरा निर्माण नाले पर कब्जा कर अवैध तरीके से किया गया था। +
top-news

Bareilly Violence: बरेली में हाल ही में हुए मामले ने शहर की शांति व्यवस्था को हिला दिया है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा के करीबी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) नेता डॉ. नफीस को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। नगर निगम ने उनकी नावल्टी स्थित मार्केट को सील कर दिया, जिसमें करीब 74 दुकानें शामिल थीं। इसी मार्केट में आईएमसी का दफ्तर भी संचालित किया जा रहा था। प्रशासन का आरोप है कि यह पूरा निर्माण नाले पर कब्जा कर अवैध तरीके से किया गया था।


सोमवार को नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को अपना सामान निकालने का समय दिया और उसके बाद एक-एक कर सभी दुकानों को सील कर दिया। मार्केट के दूसरे तल पर बने IMC Office से ही डॉ. नफीस संगठन की रणनीतियां तैयार करते थे। बताया जा रहा है कि नफीस ने हाल ही में एक पुलिस इंस्पेक्टर को धमकी दी थी, जिसके बाद से वे प्रशासन के रडार पर थे। उनके करीबी पार्षद अनीस सकलैनी पर भी मार्केट में बैठकर पंचायत लगाने के आरोप लगे हैं।


पुलिस ने अब तक कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आईएमसी जिलाध्यक्ष सादिक, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खान समेत कई नाम शामिल हैं। नदीम पर गंभीर आरोप हैं कि उसने बवाल के दौरान पुलिस का वायरलेस हैंडसेट छीन लिया और भीड़ को भड़काने में अहम भूमिका निभाई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से वायरलेस सेट बरामद कर लिया है। पुलिस का मानना है कि इसका इस्तेमाल गोपनीय जानकारी सुनने और टीमों के बीच संपर्क तोड़ने के लिए किया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने Special Investigation Team (SIT) का गठन किया है। एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में बनाई गई इस टीम में 3 सीओ और 14 इंस्पेक्टर शामिल हैं। एसआईटी को 10 मुकदमों की जांच सौंपी गई है और एक माह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करनी होगी। प्रशासन का कहना है कि law and order से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।