Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद
● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन
● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख
● ग्रेटर नोएडा: प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन
● ग्रेटर नोएडा में तीन नए सब-रजिस्ट्रार की तैनाती, दादरी-गामा-2 और जेवर की जिम्मेदारी बदली
● BRICS Summit: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान, हजारों वाहनों की जांच और सैकड़ों पर कार्रवाई
● ग्रेटर नोएडा में चैंबर निर्माण को लेकर वकीलों का हंगामा, शिलापट तोड़ा और सामान बाहर फेंका
● भारत का निर्यात 43.81 अरब डॉलर पार, व्यापार घाटा घटा
● यूपी के वकीलों को बड़ा तोहफा, 5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज; 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट
● UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा ट्रेड शो, 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान
औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में अनुबंध पर कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को लेकर बड़ा फैसला
उत्तर प्रदेश शासन ने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुबंध को लेकर नया आदेश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार द्वारा जारी निर्देशों में पुराने शासनादेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है। अब सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुबंध नियुक्ति या पुनर्नियुक्ति शासन की अनुमति से ही की जा सकेगी।
- Kapil Choudhary
- 16 Oct, 2025
लखनऊ, 16 अक्टूबर 2025
उत्तर प्रदेश शासन ने औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुबंध को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अब तक जारी शासनादेशों 01.01.2021 एवं 21.04.2021 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।
नए आदेश के अनुसार, प्राधिकरणों में “क” और “ख” समूह के जिन सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की आवश्यकता महसूस की जा रही है, उनके अनुबंध या पुनर्नियुक्ति के लिए शासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
इस निर्णय से औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में अनुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि संविदा पर नियुक्ति केवल वास्तविक आवश्यकता के आधार पर ही की जाए।