Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद

India Skills Competition 2025: लखनऊ में इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 की तैयारियों को लेकर वर्चुअल समीक्षा बैठक, मिशन निदेशक ने दिए अहम निर्देश

India Skills Competition 2025: लखनऊ स्थित कौशल विकास मिशन मुख्यालय में मिशन निदेशक पुलकित खरे की अध्यक्षता में India Skills Competition 2025 की तैयारियों पर एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपदों के संयुक्त निदेशक, जिला समन्वयक और नोडल संस्थानों के प्रमुख शामिल हुए। मिशन निदेशक ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला चरण जनपद स्तर पर आयोजित होगा, जिसके लिए प्रदेशभर के युवाओं से रिकॉर्ड स्तर पर पंजीकरण प्राप्त हुआ है। इस वर्ष प्रतियोगिता 20 चयनित कौशलों में कराई जाएगी और 18 मंडलों के लिए 5–6 प्रमुख ट्रेड चिन्हित किए गए हैं। जनपद स्तर की प्रतियोगिता 15 से 25 नवंबर के बीच नोडल ITI में आयोजित होगी, जिसके सुचारू संचालन हेतु प्रत्येक जिले में संयुक्त निदेशक और नोडल प्रिंसिपल की द्विसदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
top-news

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि India Skills Competition 2025 में 90% प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और सभी पंजीकृत युवाओं को समय से सूचना भेजी जाए, ताकि अधिकतम सहभागिता प्राप्त हो। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के बाद प्रत्येक जनपद से 10 उत्कृष्ट प्रतिभागियों के नाम मुख्यालय भेजे जाएंगे। ये चयनित युवा 1 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। मंडल स्तर पर मूल्यांकन के लिए संयुक्त निदेशक एवं उद्योग विशेषज्ञों की 2–3 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा। अनुमोदन के बाद प्रत्येक कौशल के लिए सील्ड पैक प्रश्नपत्र मिशन द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

बैठक के अंत में मिशन निदेशक पुलकित खरे ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण India Skills Competition 2025 प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और अवसर-समानता के सिद्धांतों पर आधारित हो। उन्होंने जोर दिया कि हर पंजीकृत प्रतिभागी को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए। बैठक में मिशन के संयुक्त निदेशक मयंक गंगवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।