Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

लखनऊ में आज President Murmu करेंगी Yoga-Meditation Program का उद्घाटन, कई रूटों पर Traffic Diversion लागू

लखनऊ आज बेहद खास होने वाला है, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) राजधानी में आगमन के बाद कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। दोपहर 12 बजे वह विश्व एकता और विश्वास के लिए राज्य स्तरीय योग-ध्यान (Yoga-Meditation) कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। उनके स्वागत के लिए आकर्षक मयूर नृत्य और छत्तीसगढ़ के कलाकार हितेश द्वारा बनाई गई विशेष Rangoli Art प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रपति के लिए विशेष ध्यान कक्ष भी तैयार किया गया है, जहां वह कुछ समय Shiv Baba Meditation करेंगी।
top-news

लखनऊ आज बेहद खास होने वाला है, क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) राजधानी में आगमन के बाद कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। दोपहर 12 बजे वह विश्व एकता और विश्वास के लिए राज्य स्तरीय योग-ध्यान (Yoga-Meditation) कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। उनके स्वागत के लिए आकर्षक मयूर नृत्य और छत्तीसगढ़ के कलाकार हितेश द्वारा बनाई गई विशेष Rangoli Art प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रपति के लिए विशेष ध्यान कक्ष भी तैयार किया गया है, जहां वह कुछ समय Shiv Baba Meditation करेंगी।


राष्ट्रपति के कार्यक्रमों को देखते हुए शहर के कई इलाकों में कड़े सुरक्षा प्रबंध और Traffic Diversion Plan लागू किया गया है। अमौसी एयरपोर्ट, शहीद पथ, अहिमामऊ, गोसाईंगंज, मोहनलालगंज और ब्रह्मकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र के आसपास आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं—जिनमें ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी चुंगी, पिकेडली, बाराबिरवा, स्कूटर इंडिया चौराहा, किसान पथ आदि प्रमुख रूट शामिल हैं। इसी तरह, राजभवन और हजरतगंज क्षेत्र में भी पार्क रोड, बंदरियाबाग, डीएसओ चौराहा तथा गोल्फ क्लब चौराहा के आसपास सामान्य यातायात सीमित रहेगा। रोडवेज बसों के लिए भी अलग रूट निर्धारित किया गया है।


वहीं, वृंदावन योजना सेक्टर–15, सेक्टर–19, सेक्टर–16 और सेक्टर–12 में भी व्यापक Route Diversion लागू किया गया है। नहर पुल चौराहों से कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद किया गया है और वाहनों को ज्ञान सरोवर नहर पुल, तेलीबाग, कालिंदी पार्क मोड़ तथा रेलवे क्रॉसिंग के वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सभी प्रतिबंध कार्यक्रमों की समाप्ति तक प्रभावी रहेंगे। ऐसे में शहरवासियों को सलाह दी गई है कि वे अपने रूट पहले से प्लान करें और आवश्यक होने पर ही प्रभावित क्षेत्रों से गुजरें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।