Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस

Uttar Pradesh: यूपी में SIR Process को लेकर शिक्षामित्रों में उबाल, 7 दिसंबर को बनेगी अगली रणनीति

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में जारी SIR process को लेकर शिक्षामित्रों में नाराज़गी लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत लगभग 1.42 लाख Shikshamitras को नई-नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, जिनमें अब SIR कार्य भी शामिल है। पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप और फोन के माध्यम से पूरी की जानी है, जबकि शिक्षामित्र मात्र ₹10,000 honorarium पर काम कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि इतने कम मानदेय में वे Android phone, इंटरनेट और अन्य संसाधन कैसे जुटाएं? इसी मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने सरकार पर नाराजगी जताई है और इस मामले को लेकर आवाज बुलंद की है।
top-news

शिक्षामित्रों का आरोप है कि अब 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों की गणना का अतिरिक्त कार्य भी उन्हीं को सौंप दिया गया है, जो पूरी तरह मोबाइल ऐप आधारित है। संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि कार्यभार बढ़ाने से पहले सरकार को मानदेय बढ़ाना चाहिए या फिर कार्य हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने चाहिए। शिक्षामित्रों ने चेतावनी दी है कि अब वे शोषण सहन नहीं करेंगे और इसी क्रम में 7 दिसंबर को लखनऊ में एक महत्त्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश, मंडल और जिला पदाधिकारियों के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी।

इधर शिक्षकों में भी चयन वेतनमान (Selection Pay Scale) को लेकर गहरी नाराजगी है। दस वर्ष की संतोषजनक सेवा के बाद मिलने वाले इस लाभ के लिए शासन ने दिसंबर 2024 में पांच ऑनलाइन मॉड्यूल जारी किए थे। इसके बावजूद लगभग 50,000 teachers अभी भी इसके लाभ से वंचित हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि 25 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इस विषय में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने मांग की कि चयन वेतनमान रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि शिक्षकों को उनका due benefit समय पर मिल सके।