Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा! घने कोहरे में बस-कार टक्कर के बाद आग, 13 की मौत

मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। घने कोहरे के बीच हुए इस Yamuna Expressway accident में एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद वाहनों में भीषण आग लग गई।
top-news

मथुरा जिले के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। घने कोहरे के बीच हुए इस Yamuna Expressway accident में एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। अब तक इस दर्दनाक bus car fire accident में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह रहा, जब आग बुझने पर बसों से कंकाल, खोपड़ियां और अधजली लाशें बरामद हुईं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक्सप्रेसवे की सफेद रोड मार्किंग तक पिघल गई। कई शव बसों की सीटों से चिपके हुए पाए गए, जिन्हें पुलिस और राहत टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कुल 17 बैग में शवों और अवशेषों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। Fire brigade की 11 गाड़ियों और करीब 14 एंबुलेंस ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य संभाला। एंबुलेंस के सायरन और परिजनों की चीखें पूरे इलाके को गमगीन बना रही थीं, जबकि घायल अपने प्रियजनों को तलाशते हुए बदहवास नजर आए।

इस Mathura road accident में अब तक केवल तीन मृतकों की पहचान हो सकी है, जबकि बाकी शव बुरी तरह जल चुके हैं। प्रशासन ने मृतकों की पहचान के लिए DNA test कराने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने पीड़ितों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। हादसे के बाद जली हुई सात बसों और तीन कारों को हाइड्रा मशीन की मदद से हटाया गया, जिससे यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल किया जा सके। यह हादसा road safety और fog driving precautions को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *