Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी
● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
SIR के बाद मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, बुलंदशहर में 56 वोट एक ही पते पर दर्ज
बुलंदशहर जिले के पहासू कस्बे में Special Intensive Revision (SIR) अभियान के बाद मतदाता सूची में गंभीर अनियमितता सामने आई है।
- sakshi choudhary
- 14 Jan, 2026
बुलंदशहर जिले के पहासू कस्बे में Special Intensive Revision (SIR) अभियान के बाद मतदाता सूची में गंभीर अनियमितता सामने आई है। पठान टोला मोहल्ले की एक गली में रहने वाले 56 लोगों के वोट एक ही पते पर दर्ज पाए गए। यह पता समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सगीर अहमद के घर का है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
सगीर अहमद ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने SIR अभियान के दौरान अपने परिवार के वोट स्थायी पते पर बनवाए थे और सभी आवश्यक documents बीएलओ को सौंपे थे। नई voter list आने पर उन्होंने देखा कि उनके मकान नंबर 125 पर उनके परिवार के अलावा अन्य लोगों के भी वोट दर्ज हैं, जबकि वे अलग-अलग पते पर रहते हैं। इस पर उन्होंने तुरंत बीएलओ और पार्टी के जिला पदाधिकारियों को सूचना दी।
शिकायत के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को बीएलओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बीएलओ गजेंद्र सिंह के अनुसार, वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों के address में clerical error के कारण यह गड़बड़ी हुई है। सभी प्रभावित मतदाताओं के सही पते पर वोट दर्ज करने के लिए correction process शुरू कर दी गई है और अब तक 26 लोगों के संशोधित फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही पूरी voter list update कर दी जाएगी।