Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना
● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी
● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन
● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव
● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’
● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ
● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस
अयोध्या में मकर संक्रांति स्नान कल, सरयू में पांच लाख श्रद्धालुओं की उम्मीद, सुरक्षा और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को अयोध्या में आस्था का विशाल संगम देखने को मिलेगा।
- sakshi choudhary
- 14 Jan, 2026
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को अयोध्या में आस्था का विशाल संगम देखने को मिलेगा। प्रशासनिक अनुमान के अनुसार सरयू नदी में स्नान के लिए पांच लाख से अधिक श्रद्धालु राम नगरी पहुंच सकते हैं। तड़के सुबह से ही सरयू घाटों पर स्नान-दान का क्रम शुरू हो जाएगा। नयाघाट पर मेला कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है, वहीं खोया-पाया केंद्र भी कार्यरत रहेगा। आसपास के जिलों अंबेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, गोंडा और बस्ती से बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति पर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के कारण स्नान-दान का विशेष महत्व होता है। उदया तिथि की परंपरा के अनुसार अयोध्या में स्नान-दान गुरुवार सुबह किया जाएगा। सुबह 4:51 बजे से 5:44 बजे तक का समय विशेष फलदायी माना गया है। इस अवसर पर राम मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में पूजन-अनुष्ठान होंगे। राम मंदिर में खिचड़ी का भोग अर्पित किया जाएगा और सूर्य मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अनुष्ठान संपन्न होंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में 960 मेला कर्मी और 528 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 15 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था, 24x7 सफाई, पेयजल पॉइंट, मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। हाईटेक मशीनों, एंटी स्मॉग गन और पीए सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। ठंड से बचाव के लिए अलाव और गैस हीटर लगाए गए हैं, वहीं निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए विशेष टीमें भी सक्रिय हैं।