Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के सुथ्याना में प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन, 9500 वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त ● ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती, कई हस्तियों को किया गया सम्मानित ● ग्रेटर नोएडा में एडू विजार्डियंस की पहली ऑफलाइन परीक्षा संपन्न, 5 मिनट में बच्चों ने हल किए 100 सवाल ● Greater Noida News: प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 वरिष्ठ प्रबंधकों के विभाग बदले; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी ● Petrol Diesel Price: सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म; डीजल और जेट फ्यूल पर बढ़ाई ड्यूटी ● Greater Noida News: नीमका जेल में बंद मां के 5 साल के बेटे का नर्सरी में दाखिला, स्कूल बस लेने आएगी जेल तक ● Noida News: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किए 6 पुलिसकर्मियों के तबादले, सेक्टर-63, 49 और फेस-3 थाने को मिले नए प्रभारी ● पीलीभीत वोटर लिस्ट विवाद: दोनों हटाए गए SDM की लखनऊ में तैनाती रद्द, शासन ने प्रतीक्षारत किया ● काशी को मिली तीन नई ट्रेन सेवाओं की सौगात, दिल्ली के लिए दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर; गाजियाबाद और अलीगढ़ में भी होगा ठहराव ● दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, प्रदूषण के बढ़ते खतरे के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

CM Yogi ने गोरखपुर में 1, 200 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लिया भाग!

top-news

CM Yogi  ने आज गोरखपुर जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1,200 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार प्रदान किए। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण के विजन को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। CM Yogi ने बताया कि यह योजना समाज में प्रचलित दहेज प्रथा, बाल विवाह और बहुविवाह जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने का प्रयास है। साथ ही, यह ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की अगली कड़ी है, जो बेटियों को शिक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देती है।

CM Yogi ने संबोधन के जरीए सुमंगल योजना की जानकारी दी 

CM Yogi
CM Yogi

बता दे कि सीएम योगी ने जानकारी दी कि प्रदेश में वर्ष 2017 से मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना लागू की गई है, जिसके तहत अब तक लगभग 24 लाख बालिकाओं को उनके जन्म से लेकर स्नातक स्तर तक की पढ़ाई के लिए विभिन्न चरणों में 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा तक हर चरण में धनराशि सीधे खाते में भेजी जाती है। वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत भी 2017 में हुई थी, जिसमें पहले 35 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी। यह राशि बढ़ाकर अब एक लाख रुपये कर दी गई है, जिसमें कपड़े, गृहस्थी का सामान, आभूषण और कन्या के खाते में नकद 60 हजार रुपये शामिल हैं। CM Yogi ने कहा कि इस योजना में कोई जाति, मजहब, भाषा या क्षेत्र का बंधन नहीं है और हर पात्र जोड़ा इसमें भाग ले सकता है।

कार्यक्रम के दौरान कही ये बड़ी बात 

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक अच्छी सरकार वही होती है जो विकास के साथ-साथ गरीब कल्याण की योजनाओं को भी पूरी ताकत से आगे बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं और उत्तर प्रदेश में 6 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिला है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के माध्यम से युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण देकर स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं। CM Yogi ने अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार की योजनाएं समाज में समानता, समरसता और सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देती हैं।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video