ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सेवा अवधि के छह माह समाप्त होने के बाद भी कर रहे हैं कार्य
- sakshi choudhary
- 05 Nov, 2024
ग्रेटर नोएडा। साक्षी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में जो कर्मचारी अधिकारी एक बार आ जाता है फिर यहां से जाने का नाम नहीं लेता है चाहे उसकी प्राधिकरण में सेवा का कार्यकाल ही समाप्त क्यों ना हो गया हो, ऐसे ही मामले हैं कुछ रिटायर कर्मचारियों के जो प्राधिकरण में 6 माह के लिए रखे गए थे और उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है लेकिन बावजूद भी लगातार प्राधिकरण आ रही है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मार्च 2024 में रिटायर कर्मचारियों को 6 माह के लिए रखा गया था। जिनका कार्यकाल सितंबर माह में समाप्त हो चुका है और आगे उन्हें एक्सटेंशन नहीं मिला है उसके बावजूद भी कुछ लोग रोजाना प्राधिकरण आ रहे हैं और सीट पर बैठकर कार्य कर रहे हैं।
कुछ ऐसे भी मामले प्राधिकरण में आ रहे हैं जिसमें उच्च अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को हटाया जाता है और फिर कुछ ही समय बाद दोबारा से प्राधिकरण में रख लिया जाता है, इसके पीछे क्या कारण है क्यों तो हटाया जाता है और फिर क्यों दोबारा रख लिया जाता है।
प्राधिकरण एक जिम्मेदार संस्था है। बिना रिकॉर्ड के अगर कोई कर्मचारी कार्य करता है तो प्राधिकरण को किसी भी समय हानि होने की गुंजाइश बनी रहती है। प्राधिकरण की जिम्मेदार अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए, वही लोग कार्य करें जिनका प्राधिकरण में कार्यकाल समाप्त नहीं हुआ है।