Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा मथुरा में हैरिटेज सिटी की स्थापना का प्रस्ताव

top-news

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने जनपद मथुरा के अधिसूचित क्षेत्र में राया नगरीय केन्द्र के अंतर्गत एक नई हैरिटेज सिटी के विकास का प्रस्ताव रखा है। यह परियोजना 753 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जिसमें थीम आधारित हैरिटेज सेंटर, योगा वेलनेस सेंटर, कन्वेंशन सेंटर, होटल, स्थानीय कला एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए हाट, और पर्यटकों के लिए रिटेल सेंटर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इस परियोजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को परामर्शदाता संस्था CBRE South Asia Private Limited द्वारा तैयार किया गया है।

यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर विकसित की जाएगी, जिसमें भूमि और आवश्यक खर्च प्राधिकरण द्वारा वहन किए जाएंगे। इसके बदले, चयनित कंसेशनायर प्राधिकरण को वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करेगा। अन्य सभी व्यय कंसेशनायर द्वारा ही वहन किए जाएंगे। इस योजना को औद्योगिक विकास आयुक्त, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में PPP बिड इवैल्यूएशन कमेटी ने स्वीकृति प्रदान की है। CBRE को जल्द ही बिड दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके आधार पर कंसेशनायर का चयन कर परियोजना का कार्यान्वयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *