Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Motivational Stories (Sandeep Jain): गीक्सफॉरगीक्स के संस्थापक की प्रेरणादायक कहानी

top-news

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जन्मे संदीप जैन, गीक्सफॉरगीक्स के संस्थापक, ने शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है। बचपन से मेधावी छात्र रहे संदीप ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय से बीटेक और आईआईटी रुड़की से एमटेक किया। अपनी कड़ी मेहनत और जुनून से उन्होंने 2009 में गीक्सफॉरगीक्स की शुरुआत की, जो आज 84 करोड़ रुपये की कंपनी बन चुकी है।

संदीप का शिक्षण के प्रति प्रेम उन्हें अपने बड़े भाई को पढ़ाने से शुरू हुआ, और बाद में उन्होंने जेआईआईटी, नोएडा में सहायक प्रोफेसर के रूप में छात्रों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने महसूस किया कि लाखों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, इसी सोच से उन्होंने गीक्सफॉरगीक्स का ब्लॉग प्रारंभ कियाआज, इस प्लेटफॉर्म पर दो करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं, और यह गूगल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के साथ सहयोग कर रहा है। संदीप जैन की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बताती है कि कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।