Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Noida: नोएडा में इस्कॉन मंदिर में भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन

top-news

नोएडा के सेक्टर 32ए स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला को जीवंत करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। भक्तों की भारी भीड़ के बीच 20 फुट ऊंचे गिरिराज पर्वत की सुंदर सजावट की गई। मंदिर परिसर में हरे राम, हरे कृष्णा के भजनों की गूंज सुनाई दी।

मंदिर के मीडिया प्रभारी एकांत धाम दास ने बताया कि भगवान को 56 अन्न का भोग अर्पित किया गया, जिसमें भारतीय और विदेशी व्यंजनों का विशेष समावेश था। यह भोग भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्तों की असीम श्रद्धा का प्रतीक था।

गोवर्धन पूजा का यह आयोजन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला को समर्पित था, जब उन्होंने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाया था। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मथुरा से आए संत ने प्रवचन भी दिए। इस आयोजन ने भक्तों में आध्यात्मिक शांति और आस्था को और भी प्रबल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *