Greater Noida: दादरी एनटीपीसी से प्रभावित किसानों का संघर्ष जारी, रोजगार की मांग को लेकर योजना तैयार
- sakshi choudhary
- 02 Nov, 2024
दादरी एनटीपीसी (NTPC) से प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। करीब 50 दिनों से अपनी मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की आगे की रूपरेखा तैयार की गई।
किसानों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। सुखवीर खलीफा ने बताया कि 5 नवंबर को होने वाली हाई पावर कमेटी की बैठक इस आंदोलन में महत्वपूर्ण होगी, जिसके बाद ठोस रणनीति बनाई जाएगी। किसान नेताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे दिल्ली तक संघर्ष करेंगे। किसान समुदाय ने एनटीपीसी प्लांट से प्रभावित परिवारों के युवाओं के लिए रोजगार की मांग उठाई है, और नए अधिकारियों के साथ वार्ता की योजना बनाई है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *





