Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

सीईओ एनजी रवि कुमार ने कर्मचारियों को दिया दीपावाली का तोहफा

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater noida) में कार्यरत आउटसोर्स (outsource), प्लेसमेंट (placement) और परमानेंट (Permanent) कर्मचारियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार (CEO NG Ravi Kumar) ने दीपावली बोनस देकर की खुश कर दिया है। आउटसोर्स और प्लेसमेंट के 1751 कर्मचारियों को 8 हजार और परमानेंट को 11.5 हजार बोनस (Deepawali Bonus) के रूप में दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार किया गया है की सभी कर्मचारियों को बोनस दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्लेसमेंट और आउटसोर्स कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों के लिए प्रयास कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना, प्लेसमेंट कर्मचारियों सुदेश यादव और विकास भाटी नेतृत्व कर रहे थे। बोनस मिलने के बाद सभी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का आभार व्यक्त किया है और उनका कहना है कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों को बोनस दिलवाने में भरपूर सहयोग किया।

विकास कार्यों की योजनाओं को जमीन पर उतरने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से ही कर्मचारियों का उत्साह बढ़ता है और ज्यादा दृढ़ता से प्राधिकरण के लिए कार्य करने का कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *