Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन

top-news

गौतमबुद्धनगर में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने थाना फेस-2 के अंतर्गत भंगेल में पुलिस पिंक बूथ और चौकी का उद्घाटन किया। यह पहल मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम का हिस्सा है, जो महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। पुलिस पिंक बूथ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बिना किसी हिचक के अपनी शिकायतें करने का अवसर प्रदान करना है। यहां केवल महिला पुलिसकर्मी तैनात होंगी, ताकि महिलाएं आसानी से अपनी परेशानियों को साझा कर सकें।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित की और कहा कि महिला पुलिसकर्मी आत्मसुरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 1076 और 1930 की जानकारी दी गई। उद्घाटन समारोह में अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस पहल से महिलाओं को सशक्त करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *