Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Health: जिम से लौटे युवक की हार्टअटैक से मौत, युवाओं में बढ़ रही चिंता

top-news

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित बिलासपुर में एक 26 वर्षीय युवक, राहुल, की जिम से लौटते समय हार्टअटैक से मौत हो गई। रामपुर माजरा गांव निवासी राहुल ने रविवार सुबह नियमित रूप से जिम जाकर कसरत की। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे किसी तरह घर पहुंचे। हालात बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिम्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया।

डॉक्टर नारायण किशोर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, ने बताया कि हार्टअटैक कई कारणों से हो सकता है, जैसे तला हुआ खाना, धूम्रपान और अल्कोहल का सेवन। हाल के वर्षों में जिम में कसरत करने वाले युवाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जो अक्सर प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। इनमें से कई मिश्रणों में स्टेरॉयड की मिलावट होती है, जो हार्टअटैक का जोखिम बढ़ा सकती है। कोरोना काल के बाद से युवाओं में ऐसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं अधिक देखी जा रही हैं, जिससे परिवारों में चिंता बढ़ गई है।