Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Noida: नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

top-news

नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की बोर्ड मीटिंग में प्राधिकरण में आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत लगभग 5,000 कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके तहत, इन कर्मचारियों के लिए एक नई नीति बनाई जाएगी, जो उन्हें चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

प्राधिकरण में आउटसोर्स के माध्यम से तैनात कर्मचारी अवर अभियंता, डाटा एंट्री ऑपरेटर, हेल्प, बेलदार, चौकीदार, सहायक पंप ऑपरेटर, सफाई कर्मचारी, उद्यान कर्मी, मलेरिया कर्मचारी, वाहन चालक आदि शामिल हैं। इनमें से करीब 4,820 कर्मचारी 2.5 प्रतिशत की श्रेणी में आते हैं, जबकि बाकी 100 प्रतिशत श्रेणी में हैं। ये कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर हड़ताल की चेतावनी भी देते रहे हैं। इसमें से अधिकांश सफाईकर्मी और उद्यानकर्मी  हैं, जो प्राधिकरण के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।