Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में किसानों का आंदोलन जारी, भूखंड आवंटन में अनियमितता के आरोप

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़ा एक गंभीर मामला फिर से सुर्खियों में है, जिसमें किसानों का दो साल पुराना आंदोलन भूखंडों के अनियमित आवंटन के खिलाफ जारी है। अक्टूबर 2011 में उच्च न्यायालय की तीन जजों की बेंच ने 39 गांवों के किसानों के पक्ष में निर्णय दिया था, जिसमें उन्हें 10 प्रतिशत आबादी के भूखंड और बढ़े हुए मुआवजे का अधिकार मिला था।

हालांकि, प्राधिकरण के अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने नियमों की अनदेखी करते हुए लगभग 250 अपात्र किसानों को भी भूखंड आवंटित कर दिए, जिससे असली किसान आज भी अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। किसान विकास समिति के संयोजक आदेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि 71 गांवों में किए गए भूमि आवंटन की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की जाए। उनका कहना है कि इस मामले में गड़बड़ी के कारण प्राधिकरण को करीब 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि अभी तक अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। किसानों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *