Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Noida: न्यू नोएडा क्षेत्र का होगा तेज विकास, अलग विकास प्राधिकरण बनाने का निर्णय

top-news

दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर बसे दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (न्यू नोएडा) के विकास के लिए शासन ने अलग विकास प्राधिकरण बनाने का निर्णय लिया है। नोएडा प्राधिकरण पहले चरण में विकास कार्यों की शुरुआत करेगा। नए औद्योगिक विकास प्राधिकरण का गठन जल्द होगा, लेकिन यह नोएडा के नाम से जुड़ा रहेगा।

पहले यूपीसीडा को न्यू नोएडा के विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन देरी के कारण 2021 में नोएडा प्राधिकरण को यह कार्य सौंपा गया। मास्टर प्लान-2041 की मंजूरी 26 दिसंबर 2023 को मिली और शासन ने हाल ही में अक्टूबर में इसके कार्यान्वयन को हरी झंडी दी है।

न्यू नोएडा में करीब 20,000 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाएगा, जिसमें 41% औद्योगिक, 18% आवासीय और 17% ग्रीनरी शामिल है। इसके लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट आरक्षित किया गया है। नोएडा प्राधिकरण अब अधिकारियों की नियुक्ति और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *