Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन आईजीआई से स्वतंत्र, अप्रैल 2025 से शुरू होंगी उड़ानें

top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने की दिशा में है, अप्रैल 2025 से व्यावसायिक उड़ानों के लिए तैयार हो जाएगा। एयरपोर्ट के संचालन को आईजीआई दिल्ली एयरपोर्ट से स्वतंत्र रखा जाएगा, जिससे दोनों हवाई अड्डे अपनी-अपनी एयर रूट पर स्वतंत्र रूप से काम कर सकें। पहले दिन कुल 30 उड़ानें, जिसमें 25 घरेलू, तीन अंतरराष्ट्रीय और दो कार्गो उड़ानें शामिल होंगी, संचालित की जाएंगी।

उड़ानों के रूट का निर्धारण नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और अंतरराष्ट्रीय रूट का निर्धारण इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा। श्नाइडर इलेक्ट्रिक को एयरपोर्ट के विद्युत प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

यात्रियों को एक अत्याधुनिक डिजिटल अनुभव प्रदान किया जाएगा, जिसमें सेल्फ-बैग ड्रॉप और सेल्फ-बोर्डिंग की सुविधाएं शामिल होंगी। रनवे का ट्रायल 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होगा, और सफलतापूर्वक परीक्षण के बाद, एयरपोर्ट को 17 अप्रैल 2025 तक व्यावसायिक उड़ानों के लिए तैयार किया जाएगा।