Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Galgotia College: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटर-टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 का उद्घाटन

top-news

ग्रेटर नोएडा के गलगोटियास कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंटर-टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेस्ट 2024-25 (एकेटीयू ज़ोनल फेस्ट) का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। इस महोत्सव का आयोजन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के संरक्षण में किया जा रहा है, जिसमें गौतमबुद्ध नगर ज़ोन के विभिन्न कॉलेजों के बीच प्रतियोगिताएं होंगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ओलंपियन संजीव सिंह ने खेलों में अनुशासन और समर्पण के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, एथलेटिक्स में सफलता के लिए मेहनत की आवश्यकता पर निर्भय सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। इस स्पोर्ट्स फेस्ट में 22 कॉलेजों के लगभग 1,547 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, शतरंज, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

गालगोटियास एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन सुनील गालगोटिया और कॉलेज के निदेशक डॉ. विक्रम बाली ने इस आयोजन की सफलता की सराहना की। खेल अधिकारी प्रशांत भारद्वाज और प्रोफेसर इन-चार्ज स्पोर्टस डॉ. आकाश मलिक ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।