Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Noida: उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का नया रोमांच, LLCTEN-10 की शुरुआत

top-news

उत्तर प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नया उत्साह लाने के लिए लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) और अमर उजाला की ओर से लखनऊ में दिसम्बर माह से LLCTEN-10 का आयोजन किया जाएगा। इस लीग का उद्घाटन श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान की मौजूदगी में हुआ, जहां ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

लीग में भाग लेने वाली टीमों में नोएडा जीएल बजाज सुपर किंग्स, जीएल बजाज नाइट राइडर्स आगरा, केरासा लखनऊ पैंथर्स, वेंकटेस्वरा माइटी वारियर्स मुरादाबाद, आईआईएमटी मेरठ मार्वल्स, बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी और रेडचीफ कानपुर शामिल हैं। नोएडा जीएल बजाज सुपर किंग्स के मालिक कार्तिकेय अग्रवाल ने कहा कि यह लीग उत्तर प्रदेश में खेल को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। दिग्गज क्रिकेटरों जैसे क्रिस गेल, ब्रेट ली और इरफान पठान के मार्गदर्शन में टीमों को एक नया अनुभव मिलेगा। क्रिकेट खेलने के इच्छुक प्रतिभागी अब llcten10.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।