Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Cricket: ऋषभ पंत पूरी तरह फिट, पुणे टेस्ट में विकेटकीपिंग करेंगे, गौतम गंभीर की पुष्टि

top-news

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की फिटनेस की पुष्टि की है। गंभीर ने बताया कि पंत पूरी तरह फिट हैं और पुणे टेस्ट में विकेटकीपिंग करेंगे। बंगलुरू टेस्ट के दौरान पंत को पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद ध्रुव जुरेल को उनकी जगह विकेटकीपिंग करनी पड़ी थी।

गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “पंत दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए तैयार हैं।” उनका अभ्यास सत्र में भाग लेना भी उनकी फिटनेस का संकेत है, जो भारत के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि टीम पहले टेस्ट में 0-1 से पीछे चल रही है। हालांकि, दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 अभी तय नहीं है। शुभमन गिल चोट से वापसी कर चुके हैं, लेकिन गंभीर ने न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ध्यान में रखते हुए वाशिंगटन सुंदर के टीम में शामिल होने का संकेत दिया। जसप्रीत बुमराह के कार्यभार प्रबंधन पर भी चर्चा की गई है, क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए तरोताजा रखना है।