Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Noida: यमुना प्राधिकरण की हेरिटेज सिटी परियोजना को मिली मंजूरी

यमुना प्राधिकरण (यीडा) के अधिसूचित क्षेत्र में प्रस्तावित 735 एकड़ की हेरिटेज सिटी परियोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। राया हेरिटेज सिटी के मास्टर प्लान को हरी झंडी मिलने के साथ ही 6300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का आगाज़ होगा। इसके लिए विकासकर्ता कंपनी के चयन के लिए उत्तर प्रदेश पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप विड एबुलेशन कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी।

परियोजना में 27 एकड़ क्षेत्र में पार्किंग विकसित की जाएगी, जिससे आगंतुकों को यमुना किनारे ई-रिक्शा से मंदिर तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाएगा। 350 एकड़ में थीम आधारित सेंटर, 103 एकड़ में योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, और 97 एकड़ में हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, 42 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर और विभिन्न श्रेणी के होटल भी शामिल हैं।

इस परियोजना के तहत वृंदावन में यमुना के पुल से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का लिंक बनाया जाएगा, जिससे बांके बिहारी मंदिर तक सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। पहले चरण में 100 मीटर चौड़ा और छह लेन वाला यह एक्सप्रेसवे भविष्य में आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। यीडा ने हेरिटेज सिटी के विकास के लिए विदेशी कंपनियों से भी संपर्क साधा है। वियतनाम, इंडोनेशिया और कोरिया की कंपनियों से सहयोग के लिए वैश्विक निविदा निकाली जाएगी। स्थानीय संस्थाओं को भी इसमें शामिल करने की योजना है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि इस परियोजना के विकास के लिए तकनीकी प्रक्रियाएं जल्द पूरी की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *