Greater Noida: कोतवाली दादरी में फॉर्च्यूनर कार में युवक की मौत, हत्या की आशंका
- sakshi choudhary
- 23 Oct, 2024
कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड से नंगला नैनसुख गांव की ओर जाने वाले रास्ते के पास एक फॉर्च्यूनर कार में आग लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जंगल में मिली जली हुई कार के अंदर संजय यादव, निवासी नेहरू नगर, गाजियाबाद का शव मिला। पुलिस को संदेह है कि युवक की हत्या कर उसके शव को कार में जलाया गया है।
पुलिस ने बताया कि संजय अपने घर से साइट पर जाने के लिए निकला था। दादरी पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में ज्वेलरी के लेन-देन को लेकर विवाद का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरती है।