Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Health: जम्हाई आना, सामान्य या गंभीर स्वास्थ्य समस्या?

top-news

काम के दौरान बार-बार जम्हाई आना एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह अत्यधिक हो रही है, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जम्हाई आना गहरी सांस लेने की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो थकान या ऊब के दौरान होती है। हालांकि, बार-बार जम्हाई आना कई कारणों से हो सकता है, जिनमें से कुछ स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों से भी जुड़े हो सकते हैं।

थकान और नींद की कमी जम्हाई आने के मुख्य कारण हैं। अनिद्रा, तनाव या शिफ्ट वर्क के चलते नींद की कमी भी जम्हाई को बढ़ा सकती है। नींद संबंधी विकार, जैसे कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और नार्कोलेप्सी, भी इस समस्या का कारण बन सकते हैं। इन समस्याओं में व्यक्ति दिनभर में कई बार सो सकता है और नींद पूरी नहीं हो पाती, जिससे थकान बढ़ती है और जम्हाई आती है।

इसके अलावा, अवसाद या चिंता की दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी जम्हाई को बढ़ा सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से बार-बार जम्हाई ले रहा है, तो उसे तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. धीरज फूलमती सिंह का कहना है कि यदि यह समस्या लगातार बनी हुई है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर इलाज से स्वास्थ्य को सही किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *