Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Diwali 2024: दिवाली से पहले घर की सफाई, जानें किन चीजों को करना है बाहर

top-news

दिवाली, जिसे हिन्दू धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस पर्व पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से घर में धन, सुख-समृद्धि और शांति आती है। दिवाली के शुभ अवसर पर लोग अपने-अपने घरों की सफाई में जुट जाते हैं, ताकि माता लक्ष्मी का स्वागत किया जा सके। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ वस्तुओं को घर से बाहर निकालना जरूरी है ताकि नकारात्मकता को दूर किया जा सके। इनमें शामिल हैं:

टूटा शीशा: घर में टूटा हुआ शीशा रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसे दिवाली से पहले बाहर निकालना आवश्यक है।

बंद घड़ी: पुरानी या बंद घड़ी घर में रखने से समय की रुकावट का संकेत मिलता है। इसलिए इसे ठीक करवाना या बाहर निकालना चाहिए।

खराब फर्नीचर: टूटे-पुराने फर्नीचर नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं। ऐसे फर्नीचर को हटाना घर की उन्नति के लिए जरूरी है।

खंडित मूर्तियां: देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां अशुभ मानी जाती हैं। इन्हें किसी पेड़ के नीचे या जल में प्रवाहित करना चाहिए।

खराब लोहा: टूटे या खराब लोहे के सामान से आर्थिक और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इन्हें भी दिवाली से पहले बाहर करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *