Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव
● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा
● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना!
● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे
● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड
● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड
● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट
● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Metro: नोएडा-ग्रेनो मेट्रो में पावर बैंक सुविधा की शुरुआत
- sakshi choudhary
- 22 Oct, 2024
नोएडा-ग्रेनो के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो में अब यात्रियों के लिए पावर बैंक चार्ज करने की सुविधा शुरू होने जा रही है। यह सुविधा बुधवार से लागू होगी, जिसका उद्घाटन सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर एनएमआरसी के एमडी डॉ. लोकेश एम करेंगे।
यात्री इस सुविधा के लिए 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का किराया चुकाएंगे। पावर बैंक लेने के लिए यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पर लगी मशीनों के माध्यम से मोबाइल से स्कैन करना होगा। चार्ज होने के बाद, पावर बैंक को यात्रा के अंतिम स्टेशन पर जमा किया जा सकेगा। प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर तीन पावर बैंक मशीनें होंगी, जिनकी क्षमता 24 पावर बैंक की होगी। इस सेवा का ट्रायल सफल रहा है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान सुविधा मिलेगी।