Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

IMD: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर पड़ेगा असर

top-news

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव वाला क्षेत्र सोमवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि यह तूफान 23 अक्तूबर तक तीव्र हो सकता है और ओडिशा के पुरी तथा पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से गुजरेगा। मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी गई है।

तूफान के प्रभाव से ओडिशा में भारी बारिश और 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। 24 अक्तूबर की रात तक तूफान तट को पार कर सकता है। मौसम विभाग ने पुरी, खुर्दा, और गंजम में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। तट के आसपास समुद्र की स्थिति भी खराब रहने की संभावना है। अधिकारियों ने कोलकाता, हावड़ा और आसपास के क्षेत्रों में 24 अक्तूबर को भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *