Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Greater Noida: भारतीय हस्तशिल्प मेला, 3, 500 करोड़ रुपये का कारोबार

top-news

इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित 5 दिवसीय भारतीय हस्तशिल्प मेले का रविवार को समापन हुआ, जिसमें 3,500 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इस मेले ने 100 से अधिक देशों के अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को आकर्षित किया, जहां देशभर से आए हस्तशिल्पकारों और उद्यमियों ने अपने अनोखे उत्पाद प्रदर्शित किए।

अजय शंकर मेमोरियल पुरस्कार वितरण समारोह में सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने भारतीय हस्तशिल्प की विविधता और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। ईपीसीएच के महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार ने इसे व्यापारिक सफलता बताते हुए कहा कि यह मेला अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों और आयातकों के लिए एक आदर्श मंच बना। इस मेले में 3,000 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया, जिन्होंने लकड़ी के सामान, टेक्सटाइल्स, धातु कला, गहने और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत की। खरीदारों ने न केवल ऑर्डर फाइनल किए, बल्कि नई साझेदारियों की भी शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *