Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर इंटर स्कूल ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जेपी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

top-news

19 अक्टूबर 2024 को भारत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ग्रुप द्वारा आयोजित दिल्ली एनसीआर इंटर स्कूल ओपन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में जेपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने विशेष सफलता प्राप्त की। निश्चय शर्मा, हर्षित चौहान, सोमेश ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि शिवांश शुक्ला, उमेर अख्तर, आरंभ मलिक और भाविक कपूर ने रजत पदक हासिल किए। ब्रॉन्ज मेडल में सात्विक चतुर्वेदी, युवराज सिंह भदोरिया, माधव शुक्ल और अर्जुन आनंद ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मेडल जीते।

टीम के कोच श्री अनुज भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और जेपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उच्चतम प्रदर्शन कर ग्रेटर नोएडा का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री मति रूबी चंदेल जी ने सभी बच्चों को बधाई दी और भविष्य में सफलता की शुभकामनाएं दी। इस तरह, जेपी इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर साबित किया कि वह खेल के क्षेत्र में अग्रणी है।