Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Dhanteras 2024: वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

top-news

धनतेरस का पर्व इस साल 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाए जाने वाले इस पर्व पर सोना, चांदी, बर्तन और वाहन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुएं घर में 13 गुना धन की वृद्धि करती हैं और विशेषकर वाहन सुख और सफलता प्रदान करता है।

इस दिन वाहन खरीदने का मुहूर्त सुबह 10:31 से लेकर 30 अक्टूबर दोपहर 01:15 तक है। विशेष मुहूर्त में शामिल हैं:

  • चर (सामान्य): सुबह 09:18 – 10:41
  • लाभ (उन्नति): सुबह 10:41 – 12:05
  • अमृत (सर्वोत्तम): दोपहर 12:05 – 01:28
  • लाभ (उन्नति): रात 7:15 – 8:51

खरीदारी के बाद वाहन की पूजा करना न भूलें। वाहन पर मौली और पीला कपड़ा अर्पित करें, और स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। धनतेरस पर धातु की वस्तुएं खरीदने से मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है।