Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Greater Noida: किसानों का धरना जारी, मुआवजे की मांगों पर वार्ता

top-news

ग्रेटर नोएडा में किसानों का धरना पांचवे दिन भी जारी है, जिसमें सैकड़ों किसान जुटे हैं। आज दोपहर 2 बजे किसानों की तीनों प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों और गौतमबुद्ध नगर के डीएम के साथ वार्ता प्रस्तावित है। धरने का मुख्य मुद्दा किसानों को दिए जा रहे मुआवजे और 10% प्लॉट के विवाद से जुड़ा है। किसानों का कहना है कि गोरखपुर में चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि गौतमबुद्ध नगर में यह बाजार दर से भी कम है।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, जिससे किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी न्यायोचित मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। किसानों की मांगें स्पष्ट हैं: सर्कल रेट का संशोधन, चार गुना मुआवजा, और 10% प्लॉट की वैधता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *