Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● भाकियू अराजनैतिक से चार गांवों के किसानों ने बनाई दूरी, बोले- अब खुद लड़ेंगे अपने मुद्दों की लड़ाई ● ग्रेटर नोएडा के पाली गांव में भैंसों की संदिग्ध मौत से हड़कंप, युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा ● दिल्ली कालकाजी रेप केस: फरार दोनों आरोपी हेमंत और मुकेश गिरफ्तार ● न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण के लिए गांवों में लगेंगे कैंप, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे प्राधिकरण के चक्कर ● आईएएस की तैयारी कर रहीं मायावती कांशीराम के संपर्क में कैसे आईं, 1989 में बनीं पहली बार सांसद ● यूपी के आबकारी निर्यात में 45.4फीसदी का उछाल, 127.8 लाख डॉलर तक पहुंचा निर्यात ● यूपी में पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के साथ आजम-अतीक-मुख्तार की तस्वीरें लगाकर लगाए गए नारे ● मेरठ में सीएम योगी बोले- व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश, परिवारवाद पर सपा-कांग्रेस को घेरा ● नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को मिला ‘एक्सीलेंस इन रिसर्च, इनोवेशन एंड साइंटिफिक एडवांसमेंट’ पुरस्कार ● गौतमबुद्धनगर में मजबूत होंगी अग्निशमन सेवाएं, नए फायर स्टेशन और उपकरणों के लिए करोड़ों का बजट मंजूर

Delhi Games: दिल्ली गेम्स-2025 का भव्य आगाज, 11, 000 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

top-news

Delhi Games: तालकटोरा स्टेडियम में मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली गेम्स-2025 का उद्घाटन किया। इस खेल महाकुंभ में 11,000 से अधिक खिलाड़ी 40 से ज्यादा खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 27 मई तक दिल्ली के 25 से अधिक स्थानों पर प्रतियोगिताएं होंगी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि दिल्ली के खिलाड़ियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी ताकि वे राष्ट्रीय राजधानी का नाम रोशन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार “दिल्ली स्पोर्ट्स काउंसिल” के माध्यम से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देगी। पहले की सरकारों में सुविधाओं की कमी थी, जिससे खिलाड़ी दूसरे राज्यों में रजिस्ट्रेशन कराते थे। अब खिलाड़ियों को यहीं प्रशिक्षण मिलेगा। इसके लिए दिल्ली स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के लिए विशेष फंड जारी किया गया है। इस अवसर पर कई मंत्री, सांसद और खेल जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के इस आयोजन से युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का मौका मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों को “टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स)” के तहत खास प्रशिक्षण भी मिलेगा। दिल्ली सरकार ने खिलाड़ियों के लिए टी-शर्ट, ट्रैक सूट, पानी, एनर्जी ड्रिंक्स और भोजन की व्यवस्था की है। सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और विजेताओं को पदक भी दिए जाएंगे। प्रमुख प्रायोजकों में इंडियन ऑयल, ओएनजीसी और अन्य शामिल हैं।