Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Noida: नोएडा के कैंब्रिज स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत: स्कूल प्रबंधन और टीचर पर लापरवाही के आरोप

top-news

नोएडा स्थित कैंब्रिज स्कूल मे एक 3 साल की मासूम के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है। बता दें कि इस वारदात की जानकारी तब सामने आई जब बच्ची के माता-पिता  ने अपनी बेटी को डॉक्टर के पास ले जाकर जाँच कराई। जाँच में डॉक्टर ने बच्ची से छेड़-छाड़ की बात की पुष्टि की है। स्कूल में हुए इस वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन द्वारा मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी में 10 दिन की देरी प्रशासन पर सवाल उठा रही है।

पुलिस के अनुसार, मासूम से स्कूल में सफाईकर्मी ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में डिजिटल दुष्कर्म किया था। 8 अक्तूबर को बच्ची रोने लगी और पेट में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद बच्ची को परिजन डॉक्टर के पास ले गए, जहां बच्ची से अश्लील हरकत का पता चला। इसके बाद माता-पिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने 10 अक्तूबर को मामला दर्ज कर आरोपी नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया।

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के क्रम में क्लास टीचर मधु मेनघानी और स्कूल एडमिन दयामय महतो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को घटना को छुपाने का दोषी पाया गया है। 10 अक्तूबर को मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद भी मीडिया से मामले को छिपाने का प्रयास किया गया। सोमवार को मीडिया में यह मामला सामने आया तो इसकी जानकारी दी गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने भी चुप्पी साध ली। मीडिया में मामला आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बयान जारी किया कि 9 अक्तूबर को पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, लेकिन घटना से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिला।

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने व साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया था। परिजनों ने कहा कि घटना के दिन जब बच्ची रोने लगी तो क्लास टीचर को पता चल गया, लेकिन उसने मां से बताने से मना कर दिया। बच्ची को डराया गया। अब कानूनी लड़ाई से दोषियों को सजा दिलाने और अन्य दोषियों का पता लगाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *