Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Karwa Chauth 2024: आटे के दीपक का महत्व और पूजा विधि

top-news

करवा चौथ का पर्व उत्तर भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है, जहां सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु और सुखद दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 20 अक्तूबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं करवा माता और गणेश जी की पूजा करती हैं।

आटे के दीपक का जलाना इस पर्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिंदू धर्म में आटे के दीपक को बेहद पवित्र माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आटे के दीपक से पूजा करना पति की लंबी उम्र की कामना के लिए शुभ है। ऐसा माना जाता है कि इस दीपक को जलाने से यमराज की पीड़ा नहीं सहनी पड़ती। आटे के दीपक से करवा माता और अन्नपूर्णा माता प्रसन्न होती हैं, और यह दीपक संकटों को दूर करने और प्रेम भावना बढ़ाने में मददगार होता है। पूजा विधि के अनुसार, महिलाएं आटे में हल्दी मिलाकर उसे गूंथती हैं और दीपक का आकार देती हैं। फिर इस दीपक में घी डालकर उसे प्रज्वलित करती हैं। पूजा के समय चंद्रमा की पूजा करते समय, दीपक को छलनी में रखकर चांद और पति को देखें।

इसके अलावा, आटे का दीपक जलाना कर्ज से मुक्ति, विवाह, नौकरी, बीमारी, गृह कलह, और कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्ति के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इस पर्व का पालन करके महिलाएं अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *