Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन संपन्न, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव ● अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- वीडियो देखकर भी दर्ज करा देंगे मुकदमा ● यूपी में 6 महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी, सीएम योगी ने 21 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र ● खुद के रेस्टोरेंट से खुद ऑर्डर, स्विगी को लगाया लाखों का चूना! ● यमुना प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लगाए पौधे ● नोएडा में FDRC के नवीकरण कक्ष का उद्घाटन, परिवारों के विवादों के समाधान पर जोर ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए सात प्रतिशत आबादी भूखंड ● यमुना प्राधिकरण ने 320 किसानों को आवंटित किए 7 प्रतिशत आबादी भूखंड ● NEET सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी, नंदन नीलेकणि समिति जल्द सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट ● यूपी में 26 ग्लोबल कंपनियां स्थापित करेंगी GCC, 22 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Greater Noida: यमुना प्राधिकरण सीईओ ने एनएईसी अपैरल यीडा पार्क का उद्घाटन किया

top-news

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने हाल ही में एनएईसी अपैरल यीडा पार्क के साइट ऑफिस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने परिधान उद्योग की रोजगार सृजन, सामाजिक-आर्थिक विकास और विदेशी मुद्रा अर्जन में महत्वपूर्ण भूमिका की बात की। डॉ. सिंह ने उद्यमियों से उत्पादन इकाइयां शीघ्र स्थापित करने की अपील की और यमुना प्राधिकरण की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (एनएईसी) के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने बताया कि यह 175 एकड़ में फैला पार्क आधुनिक बुनियादी ढांचे और लिंकेज के साथ स्थापित किया जा रहा है, जिससे 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इस पार्क को उत्तर प्रदेश का पहला अपैरल पार्क कहा जा रहा है। जेवर विधायक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पार्क स्थानीय रोजगार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाएगा। कार्यक्रम में आईएएस श्रुति, अतिरिक्त सीईओ कपिल सिंह, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।