Noida Metro: सेक्टर 51 और 52 के बीच बन रहे, नोएडा के पहले स्काईवॉक का कार्य स्थगित
- sakshi choudhary
- 17 Oct, 2024
नोएडा के सेक्टर-51 और 52 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने के लिए बन रहे पहले स्काईवॉक का निर्माण कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, निर्माण एजेंसी इकबाल कंस्ट्रक्शन ने लागत बढ़ाने और दो महीने का अतिरिक्त समय मांगा है, जिसे मंजूरी नहीं मिली। परियोजना का 60 प्रतिशत काम पहले ही पूरा हो चुका है।
इस स्काईवॉक की लंबाई पहले 425 मीटर निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 465 मीटर करने का निर्णय लिया गया है। राइट साइड में जोड़ने के कारण बिजली और सीवर की लाइनों को शिफ्ट करना होगा, जिससे लागत 9.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 14 करोड़ रुपये होने की संभावना है। इसकी डेडलाइन पहले सितंबर 2024 थी, लेकिन निर्माण एजेंसी ने इसे दिसंबर अंत तक बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुफ्त ई-रिक्शे चलाने का प्रयास किया है, लेकिन ये कम ही उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कार्य को जल्द ही फिर से शुरू किया जाएगा।