Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

Noida: निठारी गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, हुई हवाई फायरिंग

top-news

निठारी गांव में बुधवार देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि संजय अवाना नामक युवक ने राष्ट्रीय लोकदल के नेता सोमेंद्र अवाना के घर के पास हवाई फायरिंग की। घटना के समय संजय अवाना के साथ कुछ लोग दिल्ली से भी मौजूद थे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पुलिस के अनुसार, यह विवाद केबल के पैसे को लेकर हुआ था। दोनों पक्ष निठारी गांव के ही निवासी हैं। फायरिंग के बाद संजय अवाना ने घर में तोड़फोड़ भी की। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि मामले में कोतवाली सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संजय अवाना को हिरासत में ले लिया गया है, और पुलिस उसकी पूछताछ कर रही है। घटना की जांच अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *