Noida: नोएडा और ग्रेनो में संपत्ति की कीमतों में 200% की बढ़ोतरी
- sakshi choudhary
- 17 Oct, 2024
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले पांच वर्षों में संपत्ति की कीमतों में 200% तक का उछाल आया है। हाल ही में एक रियल एस्टेट फर्म के सर्वे के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में 2019 में औसत कीमत 3,810 रुपये प्रति वर्गफीट थी, जो 2024 में बढ़कर 8,403 रुपये प्रति वर्गफीट हो गई है। इसी तरह, नोएडा में कीमतें 6,500 रुपये से बढ़कर 16,000 रुपये प्रति वर्गफीट तक पहुंच गई हैं।
गुरुग्राम में इस अवधि में सबसे अधिक 260% की वृद्धि देखी गई, जहां कीमतें 7,500 रुपये से 19,500 रुपये प्रति वर्गफीट तक पहुंच गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बुनियादी सुविधाओं का विकास, एनआरआई की बढ़ती रुचि और स्टॉक मार्केट में मुनाफा कमाने वालों का रियल एस्टेट में निवेश करने की प्रवृत्ति इन वृद्धि के प्रमुख कारण हैं। हालांकि, इस समय परियोजनाओं में 17% का काम रुका हुआ है, जिसमें ग्रेटर नोएडा में 74,645 यूनिट्स शामिल हैं। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि कीमतों में उछाल जारी है, जबकि विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।