Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UPSIDA कैंप में उद्यमियों ने जमा किया अनुरक्षण एवं लीज़ रेंट, विभाग को हुआ करोड़ों का राजस्व लाभ ● परीक्षा घोटालों के खिलाफ जंतर-मंतर पर छात्रों का हुंकार, CJP के प्रदर्शन में उमड़ी भारी भीड़ ● Delhi Weather Update: दिल्ली में मानसून की एंट्री में देरी, जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने के आसार ● गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जुड़ेगा परी चौक, सूरजपुर और कासना, ई-बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत ● New Noida News: न्यू नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी तेज ● UP Politics: उम्मीदवार चयन विवाद पर मायावती का पलटवार, मिशन-2027 को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना ● कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला! इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, 141 यात्री सुरक्षित ● UP Politics: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- अगले जन्म में बनेंगे मुख्यमंत्री.... ● नोएडा के खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, सर्बिया में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर ● Itel और AWF की बड़ी पहल: ग्रेटर नोएडा को मिला आधुनिक कचरा प्रबंधन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता व्यवस्था होगी मजबूत

लखनावली में कूड़े के ढेर को प्रोसेस करने के लिए बायो रेमेडिएशन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

लखनावली में कूड़े के ढेर को प्रोसेस करने के लिए बायो रेमेडिएशन प्लांट बुधवार से शुरू हो गया। मुख्य अतिथि दादरीविधायक तेजपाल नागर ने इसका शुभारंभ किया। कूड़े के निस्तारण के लिए प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करतेहुए दादरी विधायक ने कहा कि अच्छे कार्यों में जनमानस का सहयोग बहुत जरूरी है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के लखनावली में लगभग 5 लाख टन कूड़े का ढेर लगा है। बायो रेमेडिएशन प्रोसेस के जरिए इसकूड़े से प्लास्टिक, डस्ट, कंकड़ आदि को पृथक किया जाएगा। यह कार्य भूमि ग्रीन एनर्जी नाम की कंपनी को दिया गयाहै। डस्ट का इस्तेमाल गडढों को भरने, रोड के निर्माण आदि में किया जाएगा। अगर किसी को घर के निर्माण के लिएडस्ट की आवश्यकता हो तो यहां से प्राप्त कर सकता है, जबकि सीएंडडी वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग सीमेंटकारखानों में किया जाएगा। बायो रेमेडिएशन प्लांट का शुभारंभ करते हुए तेजपाल नागर ने कहा कि किसी भी अच्छेकार्य के लिए जनमानस का सहयोग जरूरी है। कूड़े को प्रोसेस करने के लिए प्लांट लगाने का अक्सर लोग विरोध करदेते हैं, जबकि कूड़े को व्यवस्थित ढंग से प्रोसेस करना बेहद जरूरी कार्य है। उन्होंने कहा कि अब कूड़े को प्रोसेस करनेकी नईनई तकनीक केमिकल गए हैं, जिससे बदबू भी नहीं आती है।

विधायक ने बायो रेमेडिएशन प्रोसेस के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार पूरी टीम कीसराहना की। शुभारंभ के अवसर पर मौजूद ओएसडी इंदू प्रकाश सिंह ने बताया कि पांच लाख टन कूड़े को प्रोसेस करनेके लिए कंपनी को एक साल का समय दिया गया है। इस पर करीब 28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लखनावली के पूराकूड़े को प्रोसेस कर लेने के बाद अस्तौली स्थित लैंडफिल साइट पर ही निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान प्रदूषणविभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डीके गुप्ता, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक चरण सिंह, मैनेजर प्रशांतसमाधिया, सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी, भूमि ग्रीन एनर्जी के निदेशक पंकज पसालकर और संकेत जाधव आदिमौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *